रविवार, फ़रवरी 28, 2010

झारखण्ड के गहने -- सुजान पंडित


भ्रष्टाचार के है क्या कहने|
झारखण्ड के ये बन गए गहने||

१) मंत्री संतरी दोनों मिलकर|
टेबुल नीचे खाते छुपकर||
लो़कर ही दोनों के सपने ---
भ्रष्टाचार के है क्या कहने ---

२) दस बरस की बाली उमरिया|
नेता अफसर भर ली गगरिया||
बने अरबपति खाकपति थे जितने ---
भ्रष्टाचार के है क्या कहने ---

३) राज्य में क्या कोई कृष्ण आएगा|
इन कंसों को मार गिराएगा||
होंगे जरुर हरिश्चंद्र चमन में ---
भ्रष्टाचार के है क्या कहने ---

प्रकाशित : १८ नवम्बर २००९ - rachanakar.blogspot.com

कोई टिप्पणी नहीं: