सोमवार, मार्च 01, 2010

प्यारा वतन हमारा -- सुजान पंडित


ये है चमन हमारा - हमारा, ये है वतन हमारा।
इसके जल, थल, नभ, वन, पर्वत, सब है न्यारा-न्यारा॥
इसपे अपना तन मन वारो, ये प्राणों से प्यारा--

1- गंगा, यमुना, कृष्णा, कावेरी, सबका है ये नारा।

   मिलकर रहना सीखो, चाहे अलग-अलग है धारा॥
   प्रांत-प्रांत में, नगर-डगर में, फैलाओ भाईचारा ---
   प्यारा वतन हमारा ---

2- जात-पात और मजहब से कुछ लेना न देना।
   एक खुदा के बंदे हैं हम, सीखा एक पे रमना॥
   हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, सबका यही है नारा --
   प्यारा वतन हमारा ---


3- नहीं चाहिए मंदिर, मस्जिद, गिरजा और गुरुद्वारा।
   हमें चाहिए एक मकां जिसमें हो सबका बसेरा॥
   सुजान भले हो राम, रहीमन, जोसफ और सरदारा --
   प्यारा वतन हमारा -- 


प्रकाशित : ८ नवम्बर २००७ - rachanakar.blogspot.com

1 टिप्पणी:

rafellowadsworth ने कहा…

titanium headers on white label - TITNIA
TITNIA ion titanium on brassy hair logo for "Titanium Art" on www.titanium-arts.com. babyliss titanium flat iron This logo titanium eyeglass frames was developed by TITNIA from trekz titanium headphones the world's best hypoallergenic titanium earrings designers.