मंगलवार, मार्च 23, 2010

पद्मश्री से सम्मानित डाo राम दयाल मुंडा को बधाई -- सुजान पंडित


झारखण्ड में दूजे बार आया, पद्मश्री सम्मान |
डाक्टर राम दयाल मुंडा से, बढ़ा देश में मान ||

झारखंडी संगीत का जिसने,  जीवन भर प्रचार किया |
देश-विदेश के आँगन में, एक अलग पहचान दिया ||
क्यों न हो इस उपलब्धि पर, हम सबको अभिमान ---
डाक्टर राम दयाल मुंडा से, बढ़ा देश में मान ---

कला की पूजा को जिसने, ईश आराधन से आँका |
सात सुरों में माँ शारदे,  तालों में शिव को देखा ||
लुझरी, झूमर, डमकच से, किया खुदा का गान ---
डाक्टर राम दयाल मुंडा से, बढ़ा देश में मान ---

पद्मश्री से इस माटी का,  आपने श्रृंगार किया |
लोक कला के जादू से, झारखण्ड का उद्धार किया ||
भुला नहीं सकते जीवन भर, आपका हम ये एहसान ---
डाक्टर राम दयाल मुंडा से, बढ़ा देश में मान ---

कोई टिप्पणी नहीं: