सोमवार, मार्च 01, 2010

वृक्ष गान -- सुजान पंडित


चलो साथियों मिलजुल कर हम वृक्ष लगाएंगे।
पर्यावरण का दुनिया में अभियान चलाएंगे॥

1- वृक्ष हमारा मात-पिता और वृक्ष ही भाई-बहनें हैं।
   वृक्ष ही सबके सच्चे साथी, वृक्ष ही सबके अपने है।|
   इसके हर डाली से हम, धरती को सजाएंगे---
   पर्यावरण का दुनिया में अभियान चलाएंगे---

2- वृक्ष ही इस धरती का दिल है वृक्ष ही इसकी धड़कन है।
    वृक्ष नहीं तो कुछ भी नहीं, श्मशान सारा उपवन है।
    इस संजीवनी बूटी को कटने से बचाएंगे ---
    पर्यावरण का दुनिया में अभियान चलाएंगे---

3- आओ मिलकर करें प्रतिज्ञा, प्रहरी बनेंगे वृक्षों की।
    सदा रहेंगे मेरे इसको नज़र पड़े न भक्षों की॥
    इसके प्राणों की ख़ातिर हम प्राण गवाएंगे ---
    पर्यावरण का दुनिया में अभियान चलाएंगे---
प्रकाशित : ८ नवम्बर २००७ - rachanakar.blogapot.com

कोई टिप्पणी नहीं: