सोमवार, मार्च 01, 2010

सदभावना गीत -- सुजान पंडित

बेला, गुलाब, जुही, चम्पा, चमेली।
नाम अलग पर हम है सहेली॥
भारतीय - हम है भारतीय --

1) मंदिर में सजते हम मस्जिद में सजते|
गिरजा-गुरुद्वारा के बेदी में चढ़ते |।
अपना न जात-पात, धर्म न मजहब।
माला बन सारे देवों पे सजते॥
भारतीय - हम है भारतीय ---

2) ईद, दिवाली हम मिलकर मनाते।
प्यार-मोहब्बत का पाठ पढ़ाते॥
लड़ना-झगड़ना न सीखा कभी हम।
धागे में मिलकर हम जीना सिखाते॥
भारतीय - हम है भारतीय ---

प्रकाशित : २९ सितम्बर २००७ - rachanakar.blogspot.com



कोई टिप्पणी नहीं: